पीथमपुर में निकली भव्य कलश यात्रा

जांजगीर. ग्राम पीथमपुर स्थित बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में सार्वजनिक श्रीमद भागवत ज्ञान कथा का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर परिसर से बाजे गाजे के साथ भब्य कलश यात्रा गांव में निकली और विधि विधान पूर्वक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ कथा वाचिका पूज्या किशोरी छाया दुबे द्वारा वेदी पूजन करके महात्यम गोकर्ण कथा के साथ किया। कल श्री कपिल, सती चरित्र और परिक्षित कथा का वर्णन किया जायेगा। इस मौके पर गांव के पंचायत प्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी समेत अंचल के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुये।

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!