बड़ा सड़क हादसा, लातेहार के ओरसा घाटी में बस पलटी; 5 लोगों की मौत

लातेहार. लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ओरसा घाटी में बस पलट गई। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो इस हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। थाना प्रभारी मनोज कुमार घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटे। घटनास्थल के लिए एंबुलेंस भी रवाना हुई।

 



अस्पताल में भारी संख्या में घायलों को लाया जा रहा है। महुआडांड़ का सरकारी अस्पताल घायलों से भरा। जानकारी के अनुसार बस में सवार लोग छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से लोध फॉल जा रहे थे। घाटी में अचानक बस पलट गई और चीख पुकार मच गया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

5 महिलाओं के शव बरामद
मिली जानकारी के अनुसार बस में 80 लोग सवार थे। अभी तक 5 महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। संभावना है कि बस के नीचे अभी और शव मिलने का अनुमान है। बस के नीचे कुछ घायलों के दबे होने की सूचना है।

वहीं बस पलटने के बाद प्रखंड के कई लोकल क्लिनिक के प्रैक्टिशनर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घायलों के इलाज में डॉक्टरों की सहायता कर रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस ज्ञान गंगा हाई स्कूल बलरामपुर की स्कूल बस है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!