Sheorinarayan Arrest : सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ करने वाला 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक बीरबल कश्यप को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी बीरबल कश्यप के खिलाफ IPC की धारा 354, पॉक्सो एक्ट 8 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी बीरबल कश्यप, कुरियारी गांव का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की नाबालिक पीड़िता ने बताया कि 9 जुलाई 2022 को आरोपी बीरबल कश्यप ने सूनेपन का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : म्यूल अकाउंट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, महिला समेत 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई...

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी. पुलिस ने मामले में 3 साल से फरार आरोपी बीरबल कश्यप को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!