Champa Big News : करंट से महिला मजदूर की मौत, एक अन्य महिला मजदूर झुलसी, चाम्पा का मामला

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के घठोली रोड में निर्माणाधीन घर में करंट से महिला मजदूर की मौत हो गई. हादसे में 1 अन्य महिला झुलसी है, जिसका इलाज चाम्पा के अस्पताल में चल रहा है.

 



दरअसल, कोसमन्दा गांव की अनुसुईया चौहान और उमरेली गांव की सुमन केंवट, निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी. यहां ढलाई करते वक्त टिन ले जाते ऊपर से गुजरे 11 केवी तार की चपेट में दोनों महिलाएं आ गई और चाम्पा के अस्पताल में महिला मजदूर अनुसुईया चौहान की मौत हो गई, वहीं दूसरी मजदूर सुमन केंवट झुलस गई है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...
error: Content is protected !!