



जांजगीर-चांपा. ’’विकसित भारत जी राम जी योजना एक क्रांतिकारी योजना है जिससे आने वाले 5 साल मे गांवों की रूपरेखा बदल जाएगी’’ उक्त बातें शिवरीनारायण मंडल के ग्राम कुरियारी में आयोजित जनजागरण अभियान के मुख्य वक्ता भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता (किसान मोर्चा) इंजी. रवि पाण्डेय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा. उन्होंने बताया पूर्व में मनरेगा में 100 दिवस कार्य एवं 15 दिवस मे मजदूरी भुगतान की गारंटी थी, परंतु भुगतान साल-सालभर नहीं हो पाने की वजह से दलाल सक्रिय हो जाते थे. बहुतायत जगहों पर मशीनों के माध्यम से कार्य की खाना पूर्ति कर ली जाती थी, परंतु विकसित भारत जी राम जी योजना मे 125 दिवस का रोजगार की गारंटी के साथ मात्र 7 दिवस के भीतर अनिवार्य मजदूरी भुगतान का प्रावधान है. इसमें वर्षा ऋतु में दो माह कार्य बंद रखने के प्रावधान के कारण खेती किसानी के समय कृषकों को मजदूरों की कमी से नहीं जुझना पड़ेगा. इसमें अकुशल श्रमिकों को प्रशिक्षित कर अजीविका से जोड़ते हुए कौशल विकास मे वृद्धि का प्रावधान किया गया है. मुख्य बात इसमें भी है कि केन्द्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत, 40 प्रतिशत की होने की वजह से राज्य की भी जवाबदेही तय होगी और उससे कार्य का क्रियान्वयन के साथ निगरानी भी ठीक से होगी. उन्होने कांग्रेस पार्टी के मनरेगा को समाप्त करने का आरोप को दर किनार करते हुए कहा कि भ्रम फैलाना कांग्रेस का काम है, उन्हें नाम बदलने से परेशानी है जबकि देश मे 600 सरकारी संस्थानों का नाम एक ही परिवार से है, जबकि भाजपा की सरकार महात्मा गांधी जी के राम राज्य की कल्पना को साकार करने के लिए कदम उठा रही है. उन्होंने बताया कि जी राम जी योजना हर परिवार को रोजगार और आजीविका से जोड़कर ग्राम का सर्वागिण विकास करना है. कार्यक्रम का स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला ने दिया. कार्यशाला को मंडल प्रभारी भाजपा कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव बंजारे और भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकुर गोयल ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष समीर वैष्णव ने किया एवं आभार कार्यक्रम संयोजक संदीप यादव ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम सरपंच सरस्वती मनोज कश्यप, मंडल कोषाध्यक्ष मारकण्डेय कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष द्वासराम श्रीवास, उपसरपंच कश्यप, मण्डल महामंत्री दिलेश्वर साहू, कार्यक्रम का सहसंयोजक रामेश्वर साहू, भूपेन्द्र भारद्वाज, रघुनंदन कश्यप, पार्षद स्नेहलता सोनी, मण्डल उपाध्यक्ष तिलेश्वरी साहू, नारायण कश्यप, गणेशराम कश्यप, गणेशराम साहू, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि घासीराम कश्यप, जनपद सदस्य अखिलेश भीष्म, सुरेश कश्यप, रामसरकार रात्रे, अभिजीत पाण्डेय, ललीत कश्यप, आकाश यादव, राजा सिघांनिया, चेतन शर्मा, अजय कश्यप, दिनेश साहू, रिशभ केशरवानी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव केशरवानी, भागीरथी पटेल, कन्हैया कश्यप, नरेन्द्र कश्यप, मनीराम साहू अजय शुक्ला, रामनरेश साहू, राजेश श्रीवास, आयुष केडिया, पुनीराम साहू, गौरीशंकर कश्यप, भानु साहू, अकाश साहू, छेदी कश्यप, राजकुमार साहू, विष्णु कश्यप, टीकाराम कश्यप, विनोद कश्यप सहित भारी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित थे.





