Champa Big News : चाम्पा की PDS दुकान सस्पेंड, SDM ने की कार्रवाई, ये मिली थी गड़बड़ी…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के वार्ड 21 की PDS दुकान को एसडीएम पवन कोसमा ने निलम्बित कर दिया है. दरअसल, दुकान से रात में चावल को पिकअप में लोड कराने और नाबालिग द्वारा राशन वितरण करने का वीडियो वायरल हुआ था. मामले के तूल पकड़ने के बाद चाम्पा SDM ने खाद्य निरीक्षक से दुकान की जांच कराई थी, जिसमें गड़बड़ी सामने आई थी. जांच में स्टॉक से 6.80 क्विंटल चावल, 32 किलो शक्कर और नमक 1.29 क्विंटल कम पाया गया. गड़बड़ी पर चाम्पा एसडीएम ने वार्ड 21 की काली सहकारी सोसायटी को निलंबित कर दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पोताई करने के दौरान 11 केवी करंट चपेट में आया युवक, हालत गंभीर, बिलासपुर में भर्ती, बिना सुरक्षा उपकरण के प्रिंसिपल के द्वारा कराया जा रहा था काम, FIR दर्ज
error: Content is protected !!