



आज के समय में टर्बो-पेट्रोल इंजन उन लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं जिनका बजट कम लेकिन पावर दमदार और माइलेज जबरदस्त हो। इस तरह के इंजन छोटी कारों और एसयूवी को भी तेज रफ्तार देते हैं जो ड्राइव करने में और भी मजेदार हो जाती है। किसी भी ग्राहक के लिए गाड़ी की कीमत बहुत मायने रखती है इसलिए अब कंपनियां कम दाम में भी ये पावरफुल इंजन दे रही हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी सस्ती कारों के बारे में बताएंगे जिनमें टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है।
Skoda Kylaq
स्कोडा काइलाक में 1.0 लीटर टीएसआई तीन सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 178 NM का Torque और 115 हॉर्सपावर के साथ है। आप अपनी पसंद के मुताबिक, 6 स्पीड मैनुअल या फिर 6 स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कंवर्टर गियरबॉक्स चुन सकते हैं। प्राइस की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 7।59 लाख रुपए (एक्स शोरूम) है।
Nissan Magnite
निसान मैगनाइट में नैचुरली एस्पिरेटेड और Turbo Petrol दोनों ही इंजन के विकल्प मौजूद हैं जिसमें टर्बो-पेट्रोल इंजन बेहतर परफॉर्मेंस देता है। 1।0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इसमें पांच स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। टर्बो-चार्ज्ड वेरिएंट की कीमत 8.67 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है जो इसे सबसे किफायती Turbo-Petrol SUV में से एक बनाता है।
Kia Syros
किया सिरोस में 1.0 लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 118 bhp की पावर और 172 Nm के टॉर्क उत्पन्न करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल, सात स्पीड DCT और 6 स्पीड ऑटेमैटिक टॉर्क कंवर्टर जैसे ट्रांसमिशन के ऑप्शन मौजूद हैं। इसके अलावा इसमें डीजल का विकल्प भी मिलता है लेकिन टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 8.67 लाख (एक्स शोरूम) है जो लोगों को आकर्षित करती है।
TATA Nexon
टाटा नेक्सन की बात करें तो यह टर्बो-पेट्रोल के साथ आने वाली सबसे किफायती Compact-SUV है। इसका 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 118 हॉर्सपावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है जो शहर और हाईवे दोनों ही जगह बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। स्मार्ट वेरिएंट की कीमत 7.32 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है जिससे यह टर्बो-पेट्रोल एसयूवी सेगमेंट में सबसे किफायती ऑप्शन बन जाती है।
TATA Punch
पंच में भी अब नेक्सन का ही 1.2 लीटर का iTurbo पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 120 hp का पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ यह कॉम्पैक्ट साइज में दमदार परफॉर्मेंस देता है। टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की कीमतें एडवेंचर वेरिएंट से शुरू होकर 8.30 लाख (एक्स शोरूम) रुपए से शुरू होती हैं।
पंच में अब नेक्सन का 1.2-लीटर iTurbo पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120 hp की शक्ति और 170 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ, यह कॉम्पैक्ट आकार में दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की कीमतें एडवेंचर वेरिएंट से शुरू होकर 8.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।





