Sakti News : जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाए गए टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विस नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का जताया आभार

सक्ती. जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती के पूर्व जनपद सदस्य एंव टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी को जिला सचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. अपनी नियुक्ति पर चंद्र कुमार सोनी ने शीर्ष नेतृत्व एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का हृदय से आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे. सोनी ने कहा कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का कार्य करेंगे. जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त सचिव चंद्र कुमार सोनी ने सक्ती जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रश्मि गबेल का भी हृदय से आभार व्यक्त किया है. सोनी की नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है. कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगा.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!