Janjgir-Akaltara Update News : खबर प्रसारित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन, बीच सड़क पर जलकर खाक हुए 2 ट्रेलर के पास दोनों ओर लगाया गया स्टॉपर, लेकिन अब भी रात के वक्त हादसे होने का खतरा बरकरार, सड़क पर जले ट्रेलरों को हटाने के बजाय स्टॉपर लगाकर प्रशासन ने निभाई औपचारिकता

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटगढ़ गांव में कोयला से भरे ट्रेलर में टक्कर होने के बाद भीषण आग लगने की वजह से 2 ट्रेलर जलकर खाक हो गए थे. ‘खबर सीजी न्यूज’ में खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जले हुए 2 ट्रेलर के पास सड़क की दोनों ओर स्टॉपर लगाया है, लेकिन अब भी हर पल हादसे होने की आशंका बनी हुई है. प्रशासन ने स्टॉपर लगाकर औपचारिकता निभा दी है. रात के समय स्टॉपर में लगे रिफ्लेक्टर भी सही तरीके से राहगीरों को दिखाई नहीं दे रहा है. ऐसे में रात के वक्त आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अंधेरे होने की वजह से राहगीरों को ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है. इस तरह यहां रात में हादसे होने का खतरा बना हुआ है, लेकिन जिस तरह जले 2 ट्रेलरों को 1 माह बाद भी सड़क से नहीं हटाया जा रहा है. इससे लगता है, प्रशासन को फिर से हादसे होने का इंतजार है ?

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में आयोजित 'राज्य स्तरीय मशरूम महोत्सव' के कार्यक्रम का आकाशवाणी बिलासपुर में प्रसारण आज, शाम 7:30 से 8 बजे तक होगा प्रसारण...

दरअसल, 8 फरवरी को कोटगढ़ गांव में 2 ट्रेलर के बीच में जोरदार टक्कर हुई थी. इस दौरान बलौदा की ओर आ रहा ट्रेलर भी टकरा गया था. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी. ‘खबर सीजी न्यूज’ में खबर प्रकाशन होने के बाद प्रशासन का इस ओर ध्यान गया और प्रशासन ने सतर्कता दिखाते हुए जले हुए 2 ट्रेलर के पास सड़क की दोनों ओर स्टॉपर लगा दिया है, लेकिन अब भी रात के वक्त मौके पर फिर से हादसे होने का खतरा बना हुआ है. अब देखना होगा, सड़क पर जले 2 ट्रेलरों को हटाया जाता है या फिर प्रशासन को हादसे का इंतजार रहेगा ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Car Accident : अनियंत्रित होकर कार नहर में गिरी, बाल-बाल बचे सवार 8 लोग...
error: Content is protected !!