JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

जांजगीर-चांपा. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से जांजगीर के 24 वर्षीय अमित राठौर के अप्लास्टिक एनीमिया नामक बीमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है. राशि स्वीकृति पश्चात् अमित राठौर का दावड़ा कालोनी रायपुर स्थित संजीवनी कैंसर केयर हाॅस्पिटल युनिट दो रायपुर मे ईलाज शुरू हो गया है. ज्ञात हो कि अमित राठौर अपनी माँ पुष्पलता राठौर के साथ आई.बी. रेस्ट हाऊस नहर पार जांजगीर मे निवास करता है. पिता की मृत्यु के पश्चात आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रही फिर भी वो अपने संबंधियों के निजी व्यापार में काम करके जीवन यापन कर रहा था. उसी बीच उसकी तबीयत खराब होने से चेक अप से पता चला कि उसे अप्लास्टिक एनीमिया नामक गंभीर बीमारी है. जिसका इलाज बोन मेरू ट्रांसप्लांट से संभव है, परंतु जिसका ट्रांसप्लाट के लिए मेचिंग नहीं मिलता उसका एटीजी इंजेक्शन के बीमारी का इलाज संभव है. हॉस्पिटल में इलाज की खर्च की राशि का इस्टीमेट से उनकी मां बहुत चिंतित हो गयी. वो समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय से उनके जनसंपर्क कार्यालय मे मिलकर अपनी आवश्यकता की चर्चा की.



इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

इंजी. पाण्डेय ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत राशि प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से निवेदन किया और विधिवत प्रक्रिया पूर्ण होते तक राठौर परिवार की मदद किया. इस बीच अमित की तबियत खराब होने से उसे तुरंत संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल मे भर्ती होना पड़ा. इंजी. पाण्डेय हाॅस्पिटल जाकर अमित से मुलाकात कर नया रायपुर स्थित आयुष्मान भारत कार्यालय जाकर प्रक्रिया की गति को बढ़ाने आग्रह किया. अंततः अप्लास्टिक एनीमिया बीमारी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने 12.50 लाख की राशि की स्वीकृति प्रदान की. अमित की मां ने दूरभाष से इंजी. रवि पाण्डेय का आभार व्यक्त किया और जानकारी दी कि उनके बेटे का इलाज भी शुरू हो गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Fire : खलिहान में रखे 14 एकड़ पैरा आग लगने से जलकर हुआ खाक, नवागढ़ क्षेत्र का मामला...

इंजी. रवि पाण्डेय ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और अमित राठौर के भाग्य से ही संभव हो पाया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी साय सरकार जरूरतमंदो की मदद करती रहेगी. ज्ञात हो कि पूर्व में भी कई जरूरतमंदो के सहयोग के लिए इंजी. पाण्डेय प्रयास कर राहत दिलवा चुके है.

इसे भी पढ़े -  Kharod News : ओम शांति भवन खरौद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुआ कार्यक्रम

error: Content is protected !!