JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

जांजगीर-चाम्पा. भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी किए जाने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया है. प्रदेश प्रवक्ता इंजी. पाण्डेय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देश के करोड़ों किसानों को सीधे आर्थिक सहायता मिल रही है. इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की राशि तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे किसानों को खेती के खर्चों में बड़ी राहत मिलती है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

उन्होंने कहा कि 13 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा देश के करोड़ों किसानों के खातों में 22वीं किस्त की राशि भेजी जा रही है, जिससे किसानों को दो-दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी. इससे खेती-किसानी से जुड़े छोटे और सीमांत किसानों को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलेगी. प्रदेश किसान मोर्चा के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए संबल बनकर उभरी है. उन्होंने प्रदेश के सभी किसानों की ओर से प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप के अंतरजिला नेटवर्क का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई, डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!