Janjgir-Pamgarh Big News : 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत, पिता से पूछताछ जारी, पामगढ़ के भिलौनी गांव का मामला, गांव पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत हो गई है. बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और बच्चे के पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है, क्योंकि पिता ने नहर में गिरने की बात बताया है. पिता के बयान में विरोधाभास है, इसलिए यह मामला संदिग्ध हो गया है. PM रिपोर्ट से बच्चे की मौत के कारण का खुलासा होगा. ऐसे में पुलिस को अब शॉर्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार है, वहीं पिता से लगातार पूछताछ जारी है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : श्रीफल फोड़कर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शुभारंभ

दरअसल, भैसों गांव के रमेश यादव का पत्नी के साथ झगड़ा होते रहता था, इसलिए पत्नी अपने मायके भिलौनी गांव आ गई थी. अभी कुछ दिनों से रमेश भी भिलौनी में रह रहा था और कल शाम को अपने 5 साल के बच्चे के साथ भैसों गया था. वहां से देर रात भिलौनी जाने साइकिल से निकला, फिर रात 2 बजे बच्चे के शव के साथ भिलौनी पहुंचा. यहां परिजन सभी सदमे में आ गए और पिता ने साइकिल से दोनों के नहर में गिरने की जानकारी दी, लेकिन कोई चोट नहीं होने से शंका गहरा गई. यहां तक विवाद होने पर रमेश यादव, आए दिन पत्नी, बच्चे को मारने की बात करता था. इसके बाद, पुलिस को सूचना दी गई, फिर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है और बच्चे की मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पशु सखियों को कराया दुग्ध संग्रहण केंद्र का भ्रमण, ए हेल्प प्रोग्राम के तहत 28 क्रेडर्स ले रही ट्रेनिंग...
error: Content is protected !!