JanjgirChampa Big News : महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार सरपंच को नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस में महिला से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे केरा गांव के सरपंच संतोष कोसले को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में आरोपी सरपंच के खिलाफ BNS की धारा 64, 351 (3) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, थाना क्षेत्र की महिला के साथ केरा गांव के सरपंच संतोष कोसले ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी सरपंच फरार हो गया था. इधर, नवागढ़ पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी सरपंच संतोष कोसले को गिरफ्तार किया है. आरोपी सरपंच का नाम नवागढ़ थाना के आदतन गुंडा-बदमाश सूची में है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Protest : भाजपा के 'अफीम मॉडल' के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, जांजगीर में जिला भाजपा कार्यालय का घेराव... Video

error: Content is protected !!