WhatsApp: पेरेंट्स कम उम्र के बच्चों के लिए बना सकते हैं सकते हैं सेफ अकाउंट, यहां जानें तरीका

WhatsApp दुनिया भर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले मैसेजिंग एप्स में से एक है। जैसे-जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म कम उम्र के यूजर्स के बीच ज्यादा आम होते जा रहे हैं, पेरेंट्स अक्सर ऐसे तरीके ढूंढते हैं जिनसे ये पक्का हो सके कि उनके बच्चे इन सर्विसेज का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल कर सकें। इन चिंताओं को दूर करने के लिए, WhatsApp ने ‘Parent-Managed Accounts’ नाम का एक नया फीचर पेश किया है। इसे पेरेंट्स या गार्जियन की मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वे कम उम्र के बच्चों के लिए बनाए गए अकाउंट्स पर नजर रख सकें। तो, अगर आप अपने बच्चे को WhatsApp इस्तेमाल करने की इजाजत देने की सोच रहे हैं, तो यहां एक स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी गई है कि Parent-Managed Accounts क्या होते हैं और उन्हें कैसे सेट अप किया जाता है।



WhatsApp पर Parent-Managed Accounts क्या हैं?
Meta का कहना है कि Parent-Managed Accounts को कम उम्र के यूजर्स की मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि वे पेरेंट्स या गार्जियन के मार्गदर्शन और देखरेख में WhatsApp का इस्तेमाल कर सकें। जैसा कि नाम से पता चलता है, ये सेट अप प्रोसेस के दौरान पेरेंट्स के WhatsApp अकाउंट्स को उनके बच्चों के अकाउंट्स से जोड़ने की सुविधा देता है, जिससे पेरेंट्स को कुछ सेटिंग्स और सेफ्टी ऑप्शन्स को मैनेज करने की क्षमता मिलती है।

इसे भी पढ़े -  फोन में बार-बार गायब हो रहा नेटवर्क? तो इन आसान तरीकों से मिनटों में करें ठीक

इस सिस्टम के लागू होने से, पेरेंट्स प्राइवेसी सेटिंग्स को कॉन्फिगर करने में मदद कर सकते हैं, अकाउंट्स कैसे इस्तेमाल किया जाए इस पर गाइड कर सकते हैं और ये पक्का कर सकते हैं कि रेकमेंडेड प्रोटेक्शन इनेबल्ड हैं। WhatsApp का कहना है कि ये फीचर बातचीत पर नजर रखने के बजाय अकाउंट्स की देखरेख पर ज्यादा ध्यान देता है।

इस वजह से, इसमें कई ऐसे फीचर्स नहीं हैं जो आम अकाउंट्स के लिए उपलब्ध होते हैं। Meta के मुताबिक, ऐसे अकाउंट्स Status अपडेट, Channels, या Meta AI फीचर्स को सपोर्ट नहीं करते हैं, जबकि एक-दूसरे से की जाने वाली चैट में ‘Disappearing Messages’ (गायब होने वाले मैसेज) भी बंद रहते हैं। इसके अलावा, अननोन अकाउंट्स को ‘Message Requests’ फोल्डर में फिल्टर कर दिया जाता है, जिसे केवल पेरेंट्स के PIN का इस्तेमाल करके ही ओपन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  BSNL ने समझा यूजर्स का दर्द! लाया 365 दिन डेली 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग वाला प्लान

जब बच्चा किसी कॉन्टैक्ट को एड करता है, ब्लॉक करता है, या उसकी रिपोर्ट करता है, तो पेरेंट्स को इसकी सूचना भी दी जाती है। इससे उन्हें प्लेटफॉर्म पर अपने बच्चे की एक्टिविटीज के बारे में पता चलता रहता है।

Parent-Managed Accounts कैसे सेट अप करें?
बच्चे के Android या iOS डिवाइस पर WhatsApp इंस्टॉल करें या ओपन करे और स्टैंडर्ड अकाउंट रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करें।

बच्चे का फ़ोन नंबर डालें और SMS के जरिए भेजे गए ‘One-Time Password’ (OTP) का इस्तेमाल करके उसे वेरिफाई करें।

सेट अप के दौरान जब पूछा जाए, तो बच्चे के लिए ‘Parent-Managed Account’ बनाने का ऑप्शन चुनें।
उन पेरेंट्स या गार्जियन का फोन नंबर डालें जो इस अकाउंट को मैनेज करेंगे। इसके बाद पेरेंट्स को उनके WhatsApp अकाउंट पर एक रिक्वेस्ट या नोटिफिकेशन मिलेगा, जिसमें उनसे देखरेख के रिक्वेस्ट को मंजूरी देने के लिए कहा जाएगा।

इसे भी पढ़े -  बाइक्स में क्यों होते हैं 2 या 4 साइलेंसर? सिर्फ स्टाइल नहीं, इसके पीछे छिपा है ये बड़ा राज

इसके बाद पेरेंट्स के डिवाइस पर, रिक्वेस्ट को रिव्यू करें और इस बात की पुष्टि करें कि वे बच्चे के अकाउंट को मैनेज करना चाहते हैं। एक बार रिक्वेस्ट अप्रूव हो जाने पर, बच्चे का WhatsApp अकाउंट बन जाएगा और पेरेंट्स के अकाउंट से एक ‘Parent-Managed Account’ के तौर पर लिंक हो जाएगा।

WhatsApp का दावा है कि Parent-Managed Accounts पर होने वाली बातचीत एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहती है, जिसका मतलब है कि न तो WhatsApp और न ही माता-पिता चैट का कंटेंट पढ़ सकते हैं।

error: Content is protected !!