




अकलतरा. वेल विशर फाउंडेशन के तत्वावधान में ब्रेनी बियर प्री-स्कूल रन बाय भगत सिंह पब्लिक स्कूल, अकलतरा में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य जांच शिविर में विद्यालय के विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी और सलाह दी गई।
इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों में डॉ. दयामणि साहू (मेडिकल ऑफिसर), डॉ. मंजू साहू (मेडिकल ऑफिसर), तीजा सिंह (MLT), अनीता साहू (ANM), पियूष सिंह दहिया (ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट), बबीता पाटले, रामकुमार यादव, केवसाहेब चिखाकर (RHO), भुवनेश्वर जोगी (RHO), विकास कौशिक (CHO), अंकु गोपाल (CHO) एवं डॉ. निधि श्रीवास्तव (डेंटिस्ट) शामिल रहे। चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों की आंखों, दांतों, वजन, ऊंचाई और सामान्य स्वास्थ्य की जांच की।डॉक्टरों द्वारा बच्चो को गर्मी के मौसम में अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के उपाय बताए।कार्यक्रम में अविनाश सिंह (अध्यक्ष वेल विशर) , चिराग शर्मा (सचिव वेल विशर फाउंडेशन) , दीपक साहू (सदस्य), (सदस्य), श्रीपाल सिंह बैस ( उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह एवं दीपक साहू ने विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
इस दौरान विद्यालय के संचालक श्रीपाल सिंह बैस एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रीना सिंह बैस ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।कार्यक्रम का संचालन सचिव चिराग शर्मा व आभार श्रीपाल सिंह बैस ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की उपप्राचार्य अचला सिंह चंदेल, श्रीमती सुनीता सिंह, सुश्री मधुलता ध्रुवे, श्रीमती वाहिनी सिंह एवं समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रुचिका तिवारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अत्यंत लाभदायक होते हैं तथा भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।





