Janjgir Big News : हसदेव नदी में पुल के नीचे युवक का शव मिला, पुलिस कर रही जांच…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के बिरगहनी गांव में हसदेव नदी में पुल के नीचे शव मिला और मृतक की पहचान नहीं हुई है. जिला अस्पताल की मर्च्युरी में शव को रखा गया है. मामले में जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है. आशंका जताई गई है कि कोरबा की ओर से शव बहकर आया होगा. पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा. फिलहाल, मृतक की पहचान करने पुलिस जुटी हुई है.
हसदेव नदी में युवक की लाश मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी और इसके बाद, पुलिस को सूचना दी गई. फिर शव को हसदेव नदी से बाहर निकाला गया और शव को जिला अस्पताल की मर्च्युरी ले जाया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Transfer : 6 TI, 3 SI, 4 ASI समेत पुलिसकर्मियों के तबादले, SP ने आदेश जारी किया... देखिए सूची...
error: Content is protected !!