JanjgirChampa Accident Death RoadBlock : सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद 4 घण्टे चक्काजाम, पिकअप ने बाइक को मारी थी टक्कर, युवक भी हुआ घायल, मुलमुला क्षेत्र का मामला…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल गांव में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार महिला और युवक को टक्कर मार दी. हादसे में महिला सलमा घृतलहरे की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चला रहा युवक गोलू टण्डन को चोट आई है, जिसका इलाज अकलतरा CHC में चल रहा है. हादसे के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर अकलतरा-पामगढ़-बिलासपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जहां वाहनों के पहिए 4 घण्टे थमे रहे. मौके पर पहुंचे अकलतरा के नायब तहसीलदार, एसडीओपी ने परिजन से चर्चा की और वाहन मालिक द्वारा मुआवजा देने के बाद चक्काजाम शांत हुआ. इस दौरान सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही.



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : दो अलग-अलग सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत, दोनों मामले में जांच में जुटी सिटी कोतवाली पुलिस

दरअसल, नरियरा गांव से युवक और महिला, जांजगीर की ओर आ रहे थे, तभी बनाहिल चौक पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी और महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं हादसे के बाद पिकअप को छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया. घटना के बाद यहां लोगों की भीड़ जुट गई. कुछ देर बाद परिजन पहुंचे और मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. बाद में, 4 घण्टे बाद मामला शांत हुआ.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Birra Big Accident : कंटेनर के कुचलने से बाइक सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, बिर्रा में हुआ हादसा...

error: Content is protected !!