Raigarh News : ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर जोर, रामनवमी सहित अन्य पर्वों की तैयारियों पर भी चर्चा

हिमांशु साहू, रायगढ़. जिले में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से कलेक्टोरेट परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मयंक चतुर्वेदी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के निर्देश पर संपन्न हुई. इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एसडीएम महेश शर्मा, तहसीलदार शिव डनसेना सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

 



बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी टोप्पो ने कहा कि जिले में ईद सहित सभी प्रमुख पर्व आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ मनाए जाते रहे हैं. उन्होंने इस परंपरा को बनाए रखने की अपील करते हुए साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं यातायात व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी ने बताया कि ईद के अवसर पर प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा तथा सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे. नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा ने सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अपुष्ट जानकारी साझा न करने की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Rahod Big News : राहौद नगर पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, नगर क्षेत्र में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पूर्णतः प्रतिबंधित...

एसडीएम महेश शर्मा ने आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण करने तथा नागरिकों से सहयोग बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि त्वरित निराकरण किया जा सके. बैठक में ईद के अवसर पर नमाज अदा किए जाने वाले प्रमुख स्थलों-घड़ी चौक, रामपुर एवं जामा मस्जिद गांजा चौक पर विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई. इन स्थलों पर पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए. साथ ही आगामी रामनवमी सहित अन्य पर्वों को लेकर भी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : JSW प्लांट से 2 लाख के कॉपर प्लेट की चोरी करने वाला प्लांट का आरोपी इलेक्ट्रिशियन गिरफ्तार, प्लांट में काम करने वाले 3 आरोपी फरार...
error: Content is protected !!