Tata Motors की कारों को खरीदना भी होगा महंगा, कब से बढ़ जाएगी कीमत

भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्‍द ही अपनी कारों की कीमत को बढ़ा सकती है। कब से और कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

 



बढ़ सकती है कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की ओर से अपनी कारों की कीमत को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी इस पर निर्माता की ओर से औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है।

कब से बढ़ेंगी कीमत
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से भी एक अप्रैल 2026 से अपनी काारों की कीमत में बढ़ोतरी की जा सकती है। कई और निर्माता भी एक अप्रैल से ही अपनी कारों की कीमत बढ़ा रही हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

क्‍या है कारण
टाटा की ओर से अभी इस पर औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कच्‍चे माल की लागत में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण अब निर्माता कीमत बढ़ा सकती है।

कितनी बढ़ सकती है कीमत
निर्माता की ओर से भी कारों पर एक समान बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। सिर्फ कुछ ही कारों के वेरिएंट्स की कीमतों को बढ़ाया जा सकता है। जिसमें एक से तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

कितनी है कारें
टाटा मोटर्स की ओर से भारत में हैचबैक सेगमेंट से लेकर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। इनमें Tata Tiago, Tata Altroz, Tata Tigor, Tata Punch, Tata Nexon, Tata Harrier, Tata Sierra, Tata Safari जैसे वाहन शामिल हैं। इन सभी कारों को पेट्रोल, डीजल और सीएनजी जैसे इंजन के विकल्‍प में ऑफर किया जाता है।

EV सेगमेंट में आती हैं ये कारें
इसके साथ ही निर्माता की ओर से EV सेगमेंट में भी Tata Tiago, Tata Punch, Tata Tigor, Tata Nexon, Tata Harrier को ऑफर किया जाता है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!