Janjgir Rescue : जंगल से भटककर हिरण पहुंचा मड़वा गांव, वन अमला ने रेस्क्यू किया, ग्रामीणों की जुट गई थी भीड़…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के मड़वा गांव में जंगल से भटककर हिरण पहुंच गया. हिरण को देखते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. फिर वन विभाग की टीम सूचना के बाद पहुंची और हिरण का रेस्क्यू किया. इसके बाद, हिरण को बलौदा नर्सरी भेजा गया है.

 



दरअसल, गर्मी शुरू होने के बाद जंगल से भटककर जानवर गांवों तक पहुंच रहे हैं. पिछले बरसों में कई बार ऐसा हो चुका है, जब जंगल से गांव की ओर पानी की तलाश पहुंचे हैं. इस साल भी गर्मी की शुरुआत के बाद ऐसी स्थिति बन गई है और जंगल से भटककर जानवर, गांवों तक आ रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Arrest : महिला नगर सेना का रास्ता रोककर उसके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की धमकी देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल, नवागढ़ थाना क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!