Malkharoda News : बुंदेली गांव में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा के मुख्यातिथ्य हुआ शुभारंभ, खिलाड़ियों को अनुशासन एवं टीम भावना से खेलने किया प्रोत्साहित

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के बुंदेली गांव में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जहां क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया.

 



इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल के महत्व एवं अनुशासन को समझकर टीम भावना के साथ खेलना चाहिए. यह प्रतियोगिता क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह, प्रतिभा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने का एक सराहनीय प्रयास है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Transfer News : 18 तहसीलदार सहित नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रतिनिधि आनंद मोहन गबेल, सरपंच मुकेश सारथी, पूर्व उपसरपंच मनोज गबेल, ग्राम के प्रतिष्ठित नागरिक मुन्ना गबेल, जय गबेल, मन्नू गबेल(प्रबंधक), अश्वनी गबेल सहित ग्राम के उपसरपंच, पंचगण, ग्राम बोकरेल एवं मदनपुर, खरसिया के खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!