




सक्ती के ग्रामीण मण्डल सक्ती के दमाऊधारा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस के समापन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता लखन चंद्रा ने की.

इस मौके पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत निश्चित ही यह प्रशिक्षण वर्ग संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. भाजपा संगठन में प्रशिक्षण एक सतत प्रक्रिया है. इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को लगातार सीखने, आत्ममंथन करने और जनसेवा के प्रति सदैव समर्पित रहने के लिए प्रशिक्षित करना है.
इस अवसर ग्रामीण मंडल सक्ती के अध्यक्ष पहलवान दास महंत सहित अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता उपस्थित थे.





