Sheorinarayan Murder Attack : जानलेवा हमला कर हत्या करने और लूट, डकैती के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया, 2 नाबालिग समेत 9 आरोपियों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने जानलेवा हमला कर हत्या करने और लूट, डकैती के मामले में मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड़ को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील की पाइप और 5 मोबाइल को जब्त किया है. प्रकरण में 2 नाबालिग समेत 9 आरोपियों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है. इन बदमाशों ने 29 जनवरी को एक ही रात में 6 घटनाओं को अंजाम दिया था. वारदात के बाद पुलिस की कई टीम गठित कर पुलिस ने 48 घण्टे की मशक्कत के बाद आरोपियों को रॉड, डंडे के साथ पकड़ा था. इन बदमाशों ने दहशत फैलाने के मकसद से सिलसिलेवार जानलेवा हमला किया था, जिसमें इलाज के दौरान 1 युवक की मौत हो गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Big Arrest : डायल 112 वाहन को टक्कर मारकर पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला, नपं के पूर्व अध्यक्ष समेत 7 आरोपी गिरफ्तार..

Related posts:

error: Content is protected !!