मिस्ड कॉल, SMS और WhatsApp से मिनटों में ऐसे बुक करें LPG सिलिंडर, एजेंसी जाने की जरूरत नहीं

क्या आप भी LPG सिलिंडर बुक कराने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगा कर परेशान हो गए हैं या फिर बार बार कॉल लगाकर थक चुके हैं, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल आप कॉल के अलावा भी कई और आसान तरीकों से भी घर बैठे सिलिंडर बुक कर सकते हैं। खास बात ये है कि ये तरीके फास्ट, सुविधाजनक और पूरी तरह से सेफ भी हैं।

 



पिछले कुछ दिनों में सिलिंडर बुकिंग के लिए कॉल लाइन्स पर भारी दबाव देखने को मिला है, जिसकी वजह से कई उपभोक्ता बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में WhatsApp, मिस्ड कॉल और SMS के जरिए भी आप LPG सिलिंडर बुक कर सकते हैं। चलिए जानें कैसे…

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP बदले गए... देखिए सूची...

WhatsApp से कैसे बुक करें LPG सिलिंडर?
आप चाहें तो WhatsApp के जरिए भी सिलिंडर बुक कर सकते हैं। ये सबसे आसान तरीकों में से एक बन चुका है। इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी के ऑफिशियल मोबाइल नंबर पर मैसेज करना होगा। हालांकि इस बात का खास ध्यान रखें कि मैसेज आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही सेंड किया गया हो।

Indane: 7588888824 पर ‘REFILL’ लिखकर सेंड करें।
HP Gas: 9222201122 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर सेंड करें।
Bharat Gas: 1800224344 पर ‘Hi’ या ‘Book’ लिखकर सेंड करें।

मिस्ड कॉल से LPG सिलिंडर कैसे बुक करें?
अगर आप बिना कोई मैसेज बुक LPG सिलिंडर बुक करना चाहते हैं, तो मिस्ड कॉल वाला ऑप्शन सबसे बेहतर है। इसके लिए आपको नीचे बताए गए नंबर पर एक मिस्ड कॉल देनी होगी। हालांकि ये मिस्ड कॉल भी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से देने पर ही बुकिंग रिक्वेस्ट दर्ज होगी।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP बदले गए... देखिए सूची...

Indane: 8454955555
HP Gas: 9493602222

SMS के जरिए LPG सिलिंडर कैसे बुक करें?
अगर आपके कोई स्मार्टफोन नहीं है तो भी आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्मार्टफोन न होने पर भी आप SMS के जरिए आसानी से सिलिंडर बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे बताए गए मोबाइल नंबर पर SMS करना होगा। हालांकि ये सर्विस भी सिर्फ रजिस्टर्ड नंबर से ही काम करेगी।

Indane: 7718955555 पर ‘REFILL’ लिखकर सेंड करें।
Bharat Gas: 7715012345 या 7718012345 पर ‘LPG’ लिखकर सेंड करें।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SP बदले गए... देखिए सूची...
error: Content is protected !!