JanjgirChampa Murder : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, बदमाश के खून से सने पैर के निशान मौके पर मिले, ग्रामीणों की भीड़ जुटी…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना के खपरी गांव में हत्या की बड़ी वारदात हुई है और बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या की गई है. मौके पर बदमाश के पैर के निशान मिले हैं. चोरी-लूट की नीयत से हत्या करने की बात सामने आई है. मौके पर पुलिस पहुंच गई है और ग्रामीणों की भीड़ भी जुटी हुई है. बदमाश, होली का मुखौटा पहनकर पहुंचा था और मौके पर यह मुखौटा भी मिला है.

 



इसे भी पढ़े -  CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज 9 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

दरअसल, खपरी गांव में बुजुर्ग संतराम साहू, उसकी पत्नी श्याम बाई घर के अंदर सोए थे. देर रात बदमाश घुसा और दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. दोहरे हत्याकांड के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मौके पर FSL की टीम को बुलाई गई है.

इसे भी पढ़े -  CG News : छग राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष का 3 दिवसीय 9, 10 और 11 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!