




जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह के कपिस्दा गांव के तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई. नहाने के दौरान युवक करण यादव डूब गया. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

दरअसल, कपिस्दा गांव का करण यादव तालाब में नहाने गया था. यहां वह डूब गया और उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने युवक के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी. फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.





