Janjgir-Nawagarh Attack Arrest : जमीन विवाद को लेकर महिला के सिर पर टंगिया से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में जेल

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर महिला के सिर पर टंगिया से हमला करने वाले आरोपी भोलाशंकर कश्यप को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने टंगिया को जब्त कर लिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी भोला शंकर कश्यप के खिलाफ BNS की धारा 109 (1), 331 (7) के तहत कार्रवाई की है. घायल महिला निर्मला कश्यप का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दरअसल, महिला निर्मला कश्यप, घर में अकेली थी, जमीन विवाद को लेकर आरोपी भोलाशंकर कश्यप ने महिला के सिर में टांगी से जानलेवा हमला कर दिया. उसी समय उसका पति विशाल कश्यप भी घर आया तो आरोपी ने उसके ऊपर भी टंगिया से हमला करने की वजह से हाथ में चोट आई है. घायल महिला को नवागढ़ अस्पताल ले जाया गया, गंभीर स्थिति होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां घायल महिला का इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इधर, पुलिस ने जमीन विवाद की वजह से टंगिया से हमला करने वाले आरोपी भोलाशंकर कश्यप को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!