Sakti News : पचमढ़ी में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन शिविर आयोजित, जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी होंगे शामिल, पचमढ़ी के लिए हुए रवाना

सक्ती. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत खालसा, राज्य सचिव बृजेश बाजपेयी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कुमुदिनी बाघ द्विवेदी, जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पर्वतारोहण आपदा प्रबंधन एवं व्यक्तित्व विकास शिविर पचमढ़ी में भाग लेने वाले जिला संघ सक्ती से 07 स्काउट्स एवं 11 गाइड्स प्रतिभागी के रूप में उस्लापुर रेल्वे स्टेशन से पचमढ़ी हेतु रवाना हुए. जिला सचिव डॉ विमल शर्मा, जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ रंजिता मरावी, सेजेस प्राचार्य शासकीय कन्या शाला सक्ती की प्राचार्या एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसौद के प्राचार्य ने सक्ती की टीम को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उन्हें विदा किया.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : दशहरा और दीपावली के साथ ही शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किया...

जिले के 20 सदस्यीय टीम विद्या सागर, सोनी पटेल, दीपिका पटेल, खुशी यादव, लिपिका साहू, काम्या बघेल, अर्पिता, वर्षा, अंजलि, पूजा, प्रिंसी, लिशा, निखिल, अंश, गुल्शन, हिमांशु, पीयूष, विकास को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा बैग, पानी बॉटल, कैप, परिचय पत्र वितरण किया गया. दल का प्रतिनिधित्व स्काउटर ख़ेमसिंह सिदार कब मास्टर एवं गाइडर शिला साहू रेंजर लीडर करेंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!