Janjgir News : विभागीय अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में काम करें क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियां : डीएमएम, ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर-चाम्पा. जिले में ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक गांव में दीनदयाल अंत्योदय योजना अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत चयनित क़ृषि सखी और पशु सखियां ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण लेकर शासन के विभागीय अधिकारियो के साथ तालमेल बनाकर फील्ड में क़ृषि और पशुपालन जैसे आजीविका गतिविधियों को बढ़ाने तथा महिला स्व सहायता समूह के महिलाओ को स्व रोजगार की दिशा में जोड़ने का काम करें।



उक्त बातें ग्रामीण स्व रोजगार प्रशिक्षण संस्थान जांजगीर में आयोजित 14 दिवसीय क़ृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल जिले के अलग अलग विकासखण्डो से शामिल बिहान की क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के जिला मिशन प्रबंधक डीएमएम ने ब्यक्त किया। उन्होंने स्व सहायता समूह गठन, ग्राम संगठन और संकुल संगठन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न आजीविका गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए दी जाने वाली ऋण योजनाओं की जानकारी दी गईं। इसी तरह जिला पंचायत राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी रेशम लाल नामदेव ने बिहान कार्यक्रम में क़ृषि सखी और पशु सखी दीदियों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही स्व सहायता समूह, ग्राम संगठन, और कलस्टर में लिखने वाली रजिस्टर के प्रकार के बारे में जानकारी दिया। मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव द्वारा संस्थान के डायरेक्टर लक्ष्मीनारायण सिंकू के मार्गदर्शन में क़ृषि और पशुपालन तथा फेकेल्टी अरुण पाण्डेय व उत्तम राठौर द्वारा बैंकिंग के बारे में जानकारी दी जा रहीं है।

इसे भी पढ़े -  Sakti Congress News : कांग्रेस ने जिले में 2 प्रवक्ता और 2 मीडिया प्रभारी नियुक्त किया, देखिए किन-किन नेताओं-कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी...

प्रशिक्षण में बलौदा ब्लॉक के क़ृषि सखी रंजीता पाटले खैजा नवापारा, सावित्री कश्यप जावलपूर, नंदनी महंत घाटादेई, सरोज बाई मानिकपुरी कोलिहादेवरी, संध्या कश्यप दहकोनी, ललिता कश्यप कँडरा, प्रमिला कश्यप मदनपुर, माया कश्यप झपेली, गंगा चौहान अंगारखार, ममता यादव कुदरी, सविता बंजारे लछनपुर, लता बिन्द रामपुर,नवागढ़ ब्लॉक के विन्देश्वरी कुम्हार तुस्मा, संतोषी कोटिया, रेश्मा खुटे किरित, सीमा कश्यप कुरियारी, नंदनी विश्वकर्मा, तुलसी, प्रमिला कश्यप हीरागढ़, सुनीता पटेल अमोदा आदि शामिल हैं. इसी तरह नवागढ़ ब्लॉक के सीमा देवी पशु सखी कुरियारी, सपना कश्यप हीरागढ़, बृहस्पति दिवाकर कोटिया, उतरा साहू तुस्मा, कलेश्वरी यादव तुलसी, बलौदा ब्लॉक के मनीषा पटेल चारपारा, पूर्णिमा यादव अंगारखार, सुप्रिया कौशिक कमरीद, गीता यादव उसलापुर, सोनम गोड़ बालपुर, भारती पाटले खैजा, प्रभा मानिकपुरी बेलंदियाडीह आदि शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 13 टीआई और 2 एसआई के तबादले... SSP ने जारी किया आदेश...

error: Content is protected !!