Dhurandhar ने धोया तो बौखला गया पाकिस्तान, ‘लियारी’ की छवि सुधारने के लिए लेकर आ रहा नई फिल्म

पाकिस्तानी मेकर्स का कहना था कि धुरंधर में लियारी की खराब छवि पेश की गई और उसी को सुधारने के लिए फिल्म बनाई गई है। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मेरा लियारी के नाम एक फिल्म बनाई गई है।फिल्म की एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर आयशा उमर ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए फिल्म की जानकारी दी।



लंदन में फिल्म का प्रीमियर
मेरा लियारी के मेकर्स ने अपनी फिल्म के लिए खास तैयारी भी की है। दरअसल फिल्म को वर्ल्डवाइड रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।

फिल्म की एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि, ‘मेरा लियारी’ फिल्म दुनिया से मिलने के लिए तैयार है। मैं यह अनाउंस करने के लिए कि उत्साहित हूं कि हमारी फिल्म का लंदन के ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में 28वें यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में 2 मई 2926 को प्रीमियर होने जा रहा है। यह सब लियारी के जज्बे को ग्लोबल स्टेज में दिखाने का पल है। इसके बाद यह घर पाकिस्तान आएगा। तैयार हो जाइए इसे बिग स्क्रीन पर देखने के लिए।

इसे भी पढ़े -  Vivo का 9,020mAh बैटरी वाला 5G फोन कल होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत ये खूबियां

ये सितारे आएंगे नजर
आपको बता दें कि इस फिल्म में पाकिस्तान के कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म में आयशा ओमर नजर आएंगी। इसके साथ ही दानानीर मोबीन, नय्यर एजाज, पारस मसरूर, अदनान शाह टीपू, शोएब हसन और सामिया मुमताज के साथ कई सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा भी कई और स्टार्स इस फिल्म में दिखेंगे। फिल्म का अनाउंसमेंट धुरंधर की रिलीज के बाद ही कर दिया गया था।

इसे भी पढ़े -  कौन होगा Asha Bhosle की 250 Cr की संपत्ति का वारिस? भारत से लेकर दुबई तक फैला है करोड़ों का कारोबार

अब धुरंधर (Dhurandhar 2) को जवाब देने के लिए और लियारी की इमेज को साफ दिखाने के लिए पाकिस्तान ने यह फिल्म बनाई है, जिसकी चर्चा तो हो रही है पर फिल्म चलेगी या नहीं ये रिलीज के बाद साफ होगा।

error: Content is protected !!