Janjgir-Pamgarh Lady Death : नहर में मिली महिला की लाश, पामगढ़ पुलिस कर रही जांच…

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ की नहर में महिला की लाश मिली. मृतक महिला का नाम ललिता साहू है, जो पकरिया गांव की रहने वाली थी. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है.

 



दरअसल, पकरिया गांव की महिला ललिता साहू, शौच के लिए नहर की तरफ गई थी और इस दौरान वह नहर में गिर गई. इसके बाद उसकी मौत हो गई. बाद में, महिला का शव 7 किमी दूर पामगढ़ में मिली है. सूचना के बाद मौके पर पामगढ़ पुलिस पहुंची और महिला के शव को बाहर निकलवाया. मामले में पंचनामा कार्रवाई कर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!