JanjgirChampa Big Accident : सड़क हादसे में तहसीलदार की पत्नी की मौत, बेटा हुआ घायल, तहसीलदार को आई मामूली चोट…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के सांकर गांव में भारतमाला मार्ग पर सड़क किनारे माजदा वाहन से तहसीलदार की कार टकरा गई और हादसे में तहसीलदार की पत्नी की मौत हो गई. साथ ही, 4 साल के बेटे को चोट आई है, वहीं तहसीलदार विष्णु कंवर को मामूली चोट आई है. तहसीलदार, कोरबा जिले में पदस्थ हैं और कोरबा से बिलासपुर जाते वक्त हादसा हो गया.

 



दरअसल, विष्णु कंवर कोरबा जिले में तहसीलदार हैं. वे पत्नी और बच्चे के साथ कार में बिलासपुर जा रहे थे. भारतमाला मार्ग पर सांकर गांव में माजदा वाहन बिगड़ा था. इधर से तहसीलदार की कार रफ्तार में जा रही थी और टकरा गई. हादसे में तहसीलदार की पत्नी अमिता पैकरा की मौत हो गई, वहीं 4 साल के बेटे को चोट आई है और तहसीलदार विष्णु कंवर बाल-बाल बचे हैं. कार को तहसीलदार चला रहे थे. मामले में अकलतरा पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!