Janjgir News : सामाजिक लोगो (मोनो) निर्माण के लिए पत्रकार राजेंद्र राठौर और शिक्षक हेमंत कुमार राठौर का हुआ सम्मान, धाराशिव गांव में स्वाभिमानी क्षत्रिय राठौर समाज की बैठक में हुआ अभिनंदन…

जांजगीर-चांपा. ग्राम धाराशिव में 19 अप्रैल को आयोजित छत्तीसगढ़ स्वाभिमानी क्षत्रिय राठौर समाज की विचार गोष्ठी के दौरान समाज के लिए सामाजिक लोगो (मोनो) निर्माण की पहल को लेकर विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर दैनिक नवीन कदम के स्थानीय संपादक राजेंद्र राठौर (जांजगीर) एवं उनके सहयोगी उच्च वर्ग शिक्षक हेमंत कुमार राठौर (खोखरा) का समाजजनों द्वारा सम्मान किया गया।

 



कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों ने कहा कि सामाजिक लोगो (मोनो) समाज की पहचान, एकता और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस पहल के लिए दोनों का अभिनंदन करते हुए समाज के लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्वाभिमानी क्षत्रिय राठौर समाज के कई वरिष्ठजन एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष राठौर (जांजगीर) द्वारा किया गया। इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने ग्राम धाराशिव की सामाजिक सक्रियता की सराहना करते हुए इसे तीर्थस्थल जैसी गरिमा वाला स्थान बताया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बद्री प्रसाद राठौर, प्यारेलाल राठौर, मनहरणलाल राठौर, कोरबा के देव सिंह राठौर, छिंदपुर के दामोदर राठौर तथा लखनलाल राठौर (कोरबी) ने समाज के युवाओं को प्रेरणादायक संदेश देते हुए सामाजिक एकता और कुरीतियों को दूर करने के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ग्राम धाराशिव की सरपंच कल्याणी राठौर, महारथी राठौर, अमृत लाल राठौर (सिऊंड), कृष्ण चंद्र राठौर (जांजगीर), रघुबर सिंह राठौर (जांजगीर) दिनेश राठौर, राजू प्रसाद राठौर, रामप्रसाद राठौर, चिंताराम राठौर, योगेश राठौर, दिग्विजय सिंह राठौर, गौतम राठौर, बाबूलाल राठौर, ओमकार राठौर, नेतराम राठौर, समयलाल राठौर, प्रदीप राठौर, राघवेंद्र राठौर, तेंदूभाटा के राजकुमार राठौर, चित्रभान राठौर, रामसागर राठौर, धनेली से दिनेश राठौर सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। बैठक में समाज के विकास और जागरूकता के लिए विभिन्न परिमंडलों में इसी प्रकार की विचार गोष्ठियां आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : जिले में राजस्व निरीक्षकों का नवीन पदस्थापना आदेश जारी, बरसों से एक ही जगह जमे थे कई RI...
error: Content is protected !!