Sakti Big News : ‘खबर सीजी न्यूज’ की खबर का बड़ा असर, मरघट्टी गांव में महानदी पर 12 हाइवा जब्त और 1 चेन माउंटेन सील, मौके पर तहसीलदार, पटवारी और खनिज विभाग की टीम ने पहुंचकर की कार्रवाई…

सक्ती. मालखरौदा क्षेत्र के मरघट्टी गांव में महानदी का लगातार सीना छलनी की जा रही थी और लगातार रेत निकाले जा रहे थे. इससे स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी थी और आज वह नाराजगी सामने आ गई. मरघट्टी गांव में महानदी पर चेन माउंटेन से रेत उत्खनन करने को लेकर ‘KhabarCGNews’ ने कई बार खबर प्रसारित की थी. लोगों में पहले से रेत उत्खनन का विरोध था. आज ग्रामीणों ने महानदी में पहुंचकर रेत का उत्खनन करते 1 चेन माउंटेन और 12 हाइवा को रोक दिया था, वहीं खनिज अधिकारी समेत अन्य अफसरों के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी की जा रही थी. इसके बाद मौके पर मालखरौदा तहसीलदार अनुज पटेल, पटवारी एवं खनिज विभाग की टीम ने पहुंचकर 12 हाइवा को जब्त और 1 चेन माउंटेन को सील किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

दूसरी ओर, मरघट्टी गांव में PMGSY की सड़क को भारी वाहन रौंद रहे हैं. इस बात को लेकर भी ग्रामीणों में नाराजगी है. इधर, NGT का स्पष्ट निर्देश है, नदी में रेत का उत्खनन चेन माउंटेन से नहीं किया जा सकता, फिर भी चेन माउंटेन से उत्खनन जारी है. सबसे बड़ी बात, खनिज विभाग के अफसर को रेत उत्खनन की जानकारी है, फिर भी वे कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. इस बात को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और अब चेन माउंटेन, हाइवा को ग्रामीणों ने महानदी में रोक दिया था. इस तरह अब प्रशासन में हड़कम्प मच गया. इसके बाद मालखरौदा तहसीलदार अनुज पटेल, पटवारी, खनिज विभाग की टीम ने पहुंचकर 12 हाइवा को जब्त और 1 चेन माउंटेन को सील किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!