




जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा में मठ के पास टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई. इसके बाद, दमकल ने 3 घण्टे में आग पर काबू पाया. आगजनी का कारण अज्ञात है, वहीं आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है. देर रात आगजनी के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, क्योंकि जिस जगह टेंट हाउस का गोदाम है, वह रिहाइशी क्षेत्र है. शुरू में स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की और बाद में प्रकाश इंडस्ट्रीज से फायर ब्रिगेड पहुंची. इसके बाद, आग पर काबू पाया गया, तब तक टेंट हाउस के गोदाम का सामान पूरी तरह जल चुका था. आगजनी से टेंट हाउस संचालक को लाखों का नुकसान हुआ है. आग लगने की सूचना के बाद मौके पर चाम्पा पुलिस भी पहुंची थी.






