JanjgirChampa Big News : 13 अप्रेल से लापता लिपिक की लाश तालाब में मिली, मुलमुला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच… लापता होने के दिन भी पुलिस ने जाल डलवाकर खोजबीन कराई थी, लेकिन इसलिए नहीं मिली थी लाश… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में 13 अप्रेल से लापता लिपिक रामकुमार निर्मलकर की लाश तालाब में मिली है. मौके पर मुलमुला पुलिस ने पहुंचकर, शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो पायेगा. मृतक रामकुमार निर्मलकर, भिलौनी गांव के स्कूल में लिपिक थे.

 



दरअसल, 13 अप्रेल को नरियरा गांव के रामकुमार निर्मलकर, घर में नहाने जाने की बात बोलकर निकले थे, बहुत देर घर वापस नहीं आने पर परिजन ने खोजबीन की तो तालाब के पास रामकुमार निर्मलकर की साइकिल, चप्पल और घर से लाए कपड़े मिले थे. पुलिस ने मामले में गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी. पुलिस ने तालाब में जाल फैलाकर तलाश की थी, लेकिन कीचड़ में शव फंसने होने के कारण लाश नहीं मिली थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fraud Arrest : ज्वेलरी दुकान संचालक हुआ ठगी का शिकार, नकली मंगलसूत्र को सोना बताकर 40 हजार की ठगी, गिरवी रखकर भागे थे बदमाश, 2 आरोपी और कार जब्त, दोनों आरोपी भेजे गए जेल...

इसके बाद अभी नहर से तालाब में पानी भरने से लिपिक का शव ऊपर आया. शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा, आखिरकार किस वजह से लिपिक रामकुमार निर्मलकर की मौत हुई है. मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : भारत माला मार्ग पर एक बार फिर हुआ बड़ा सड़क हादसा, मार्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों की मौत, बार-बार घटनाओं के बाद भी क्यों सबक नहीं ले रहा प्रशासन ?
error: Content is protected !!