JanjgirChampa Big News : 13 अप्रेल से लापता लिपिक की लाश तालाब में मिली, मुलमुला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच… लापता होने के दिन भी पुलिस ने जाल डलवाकर खोजबीन कराई थी, लेकिन इसलिए नहीं मिली थी लाश… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव में 13 अप्रेल से लापता लिपिक रामकुमार निर्मलकर की लाश तालाब में मिली है. मौके पर मुलमुला पुलिस ने पहुंचकर, शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा हो पायेगा. मृतक रामकुमार निर्मलकर, भिलौनी गांव के स्कूल में लिपिक थे.

 



दरअसल, 13 अप्रेल को नरियरा गांव के रामकुमार निर्मलकर, घर में नहाने जाने की बात बोलकर निकले थे, बहुत देर घर वापस नहीं आने पर परिजन ने खोजबीन की तो तालाब के पास रामकुमार निर्मलकर की साइकिल, चप्पल और घर से लाए कपड़े मिले थे. पुलिस ने मामले में गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी. पुलिस ने तालाब में जाल फैलाकर तलाश की थी, लेकिन कीचड़ में शव फंसने होने के कारण लाश नहीं मिली थी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

इसके बाद अभी नहर से तालाब में पानी भरने से लिपिक का शव ऊपर आया. शव को तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारण का खुलासा हो पाएगा, आखिरकार किस वजह से लिपिक रामकुमार निर्मलकर की मौत हुई है. मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!