Janjgir-Arrest Jail : सुअर मारने के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आया था युवक, युवक की मौत के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, मृतक युवक के दोस्त हैं चारों आरोपी..

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने छाता जंगल में सुअर मारने के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत के मामले में 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है. चारों आरोपी, मृतक युवक के दोस्त हैं. पुलिस ने चारों आरोपी वीरेंद्र बंजारे, रामसिंह, अक्षय बंजारे और मुकेश खूंटे को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में विद्युत अधिनियम और BNS की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, 19 फरवरी 2026 को छाता जंगल में लेवई गांव के 5 दोस्त अनिल लहरे, वीरेंद्र बंजारे, रामसिंह, अक्षय बंजारे और मुकेश खूंटे, जंगली सुअर का शिकार करने के लिए घूम रहे थे. यहां पांचों दोस्तों ने मिलकर सुअर को मारने के लिए बिजली करंट लगाने के लिए तैयारी की. यहां अनिल लहरे को खम्भे में चढ़ाया गया, जहां वह 11केव्ही में तार जोड़ रहा था और करंट लगने से युवक अनिल लहरे नीचे गिर गया. इसके बाद, युवक को बलौदा अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी. फिर लापरवाही उजागर होने पर पुलिस ने आरोपी 4 दोस्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sakti Big News : करही गांव में फायरिंग से हत्या के बाद हरकत में आई सरकार, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल ने रेत घाटों का किया निरीक्षण, 4 चेन माउंटेन जब्त, हथनेवरा और केवा-नवापारा गांव में हुई कार्रवाई, हसदेव नदी में कई घाटों का दल ने किया दौरा, दल में जिले का खनिज अमला भी शामिल रहा, सक्ती जिले के करही समेत 6 से ज्यादा रेत घाटों में निरीक्षण करने पहुंचा दल...

error: Content is protected !!