Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के प्रकाश इंडस्ट्रीज में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने के मामले में औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर जांच की और फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया है. साथ ही, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया है. इसके अलावा प्लांट में मौके पर मिली खामियों को दूर करने और श्रमिकों की सुरक्षा के व्यापक प्रबन्ध करने के निर्देश दिए हैं.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Arrest Jail : सुअर मारने के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आया था युवक, युवक की मौत के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, मृतक युवक के दोस्त हैं चारों आरोपी..

दरअसल, 24 अप्रेल को दोपहर में फर्नेश में लीकेज का मामला सामने आया था. यहां हादसा टल गया था, किसी मजदूर को चोट नहीं आई थी, लेकिन प्लांट प्रबन्धन की लापरवाही को लेकर सवाल उठे थे. इसी के बाद, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की है.

इसे भी पढ़े -  छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति और निरंतर समृद्धि का प्रतीक वेदांता उद्योग, रोजगार और सामाजिक विकास में समूह की अहम भूमिका

error: Content is protected !!