JanjgirChampa Arrest : भैंस की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, आरोपी के कब्जे से 15 भैंस छुड़ाए गए, 2 ओड़िसा और 1 रायपुर पासिंग नंबर की पिकअप गाड़ी जब्त, उड़ीसा के रहने वाले हैं पांचों आरोपी

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने 15 भैंस की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपी मुकेश ऐडजा, राजेश मांझी, निरंजन कोलरी, रूपेश कुमार, प्रकाश राणा को गिरफ्तार किया है और पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 ( घ ) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 15 भैंस को छुड़ाया है और तस्करी में प्रयुक्त 3 पिकअप को जब्त किया है. गिरफ्तार पांचों आरोपी, उड़ीसा के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : जुआ खेलने वाले 12 जुआरी को चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा से किया गिरफ्तार, 30 हजार 760 रुपए जब्त, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई...

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 पिकअप में भैंसों को भरकर तस्करी करने उड़ीसा बूचड़खाना ले जाया जा रहा है. फिर पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके 3 पिकअप से ले जाए जा रहे 15 भैंस को छुड़ाया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जुआ खेलने वाले 5 जुआरी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई

Related posts:

error: Content is protected !!