Kisaan School : किसान स्कूल में सम्पन्न हुआ गायत्री यज्ञ, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनी पांचवीं पुण्यतिथि

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित भारत के पहले किसान स्कूल, जहां वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की पांचवीं पुण्यतिथि पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ में सिवनी-चाम्पा के रामाधार देवांगन द्वारा विश्व कल्याण के लिए शांति मंगल पाठ किया गया. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव, पुष्पा यादव व राजकुमार साहू ने बताया कि किसान स्कूल में प्रतिवर्ष स्व. कुंजबिहारी साहू की पुण्यतिथि पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाता है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

इस दौरान गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य सिवनी-चाम्पा निवासी रामाधार देवांगन और उनके टीम के द्वारा विश्व के कल्याण के लिए मंत्रोच्चार के साथ शांति मंगल पाठ किया जाता है, वहीं उनकी जयंती पर किसान स्कूल में प्रतिवर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह, भाजी महोत्सव, कृषक संगोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कृषि क्षेत्र में अन्य कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

इस अवसर पर किसान स्कूल परिवार के मोरिन बाई साहू, अजय अग्रवाल, गीता देवी साहू, हिमांशु साहू, कविता साहू, उषाकिरण साहू, साधना यादव, पिंटू कश्यप, श्रवण कुमार कश्यप, उर्मिला यादव, राजाराम यादव, बाबूलाल यादव, रामायण सिंह कंवर और अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

error: Content is protected !!