JanjgirChampa Big Update : करही गांव में गोलीकांड और हत्या का मामला, कांग्रेस करेगी SP दफ्तर का घेराव, कांग्रेस ने दी आंदोलन करने की चेतावनी, 15 दिन बाद भी वारदात के खुलासा नहीं होने पर नाराजगी, …इस तारीख को कांग्रेस घेरेगी SP दफ्तर… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में गोलीकांड और हत्या के मामले में 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है. ऐसे में अब आक्रोश बढ़ता जा रहा है. बड़ी वारदात का खुलासा नहीं होने पर अब कांग्रेस ने भी मोर्चाबंदी शुरू कर दी है और बदमाशों के नहीं पकड़े जाने पर 18 मई को एसपी दफ्तर घेराव की चेतावनी दी है. पीड़ित परिवार ने वित्तमंत्री से जांजगीर में भेंट की थी और बिलासपुर में आईजी से भेंटकर गिरफ्तारी की मांग की थी. फिर जांजगीर में विधायक व्यास कश्यप से भी पीड़ित परिवार मिला था. यहां परिजन ने पुलिस द्वारा बदमाशों के नहीं पकड़े जाने पर नाराजगी जताई थी. इसके बाद, कांग्रेस ने करही गोलीकांड और हत्या के मामले को लेकर 18 मई को एसपी ऑफिस के घेराव करने की बात कही है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

आपको बता दें, 23-24 अप्रेल की दरमियानी रात करही गांव में 19 साल के युवक आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या की गई थी और उसका छोटा भाई आशुतोष कश्यप घायल हुआ था. वारदात के बाद 35 पुलिसकर्मियों की टीम बदमाशों की तलाश में लगी है. हजारों CCTV की जांच की जा चुकी है और हजारों कॉल डिटेल खंगाले जा चुके हैं, वहीं 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!