Janjgir Big News : सांप के डसने से 14 वर्षीय लड़के की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के मदनपुरगढ़ में सांप के डसने से 14 वर्षीय सोमदेव थवाईत की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

 



दरअसल, बलौदा के मदनपुरगढ़ गांव के महेश्वर थवाईत का उसका 14 वर्षीय बेटा सोमदेव थवाईत घर में सोया था, इस दौरान सांप ने उसे डस लिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सोमदेव थवाईत को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान 14 वर्षीय सोमदेव थवाईत की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : आबकारी अधिकारियों के तबादले... देखिए आदेश...
error: Content is protected !!