JanjgirChampa Big News : चोरी की घटना झूठी निकली, 2 लाख 21 हजार रुपये चोरी होने की सूचना बिर्रा थाना में दी थी, फिर ऐसे हुआ खुलासा… इसलिए गढ़ी थी चोरी की झूठी कहानी… डिटेल में पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना के बनडभरा गांव में चोरी की घटना झूठी निकली है. नरेश भारद्वाज ने 2 लाख 21 हजार की चोरी होने पुलिस को सूचना दी थी, फिर वह आवेदन देने के बाद वह एफआईआर कराने थाना नहीं पहुंचा. इस पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा, फिर गम्भीरता से जांच की गई तो चोरी की सूचना झूठी निकली. नरेश भारद्वाज ने देनदारों से बचने झूठी कहानी गढ़ी थी और छत में 2 लाख 21 हजार रुपये छिपाकर रखा था.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

बिर्रा थाना जब नरेश भारद्वाज थाना पहुंचा तो उसने बताया कि आलमारी को तोड़कर 2 लाख 21 हजार ले गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के बाहर आलमारी टूटी हालत में मिली. पुलिस की जांच में यह सब झूठी निकली, तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली. हालांकि, थाना में फर्जी सूचना देने वाले पर कार्रवाई नहीं होने से बिर्रा पुलिस पर सवाल खड़े हो गए हैं ? पुलिस का कहना है कि एफआईआर नहीं हुई थी, इसलिए सूचना देने वाले पर कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने से ऐसी परिपाटी बढ़ भी सकती है ?

इसे भी पढ़े -  CG News : 18 IPS के तबादले, देखिए सूची... किन्हें, कहां मिली पोस्टिंग...

Related posts:

error: Content is protected !!