जांजगीर-चाम्पा बड़ी खबर : करही गोलीकांड और हत्या का मामला, SP विजय पांडेय पहुंचे करही गांव, 6 हफ्ते की ट्रेनिंग हैदराबाद से लौटते ही पहुंचे घटनास्थल, SP ने पीड़ित परिजन से भेंट की, बदमाशों को पकड़ने शुरू किया ‘ऑपरेशन हंट’, 24 दिन बाद भी बदमाशों का पता नहीं चला…

जांजगीर-चाम्पा. करही गोलीकांड और हत्या के मामले को लेकर SP विजय पांडेय, करही गांव पहुंचे. 6 हफ्ते की ट्रेनिंग हैदराबाद से लौटते ही वे पहुंचे घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित परिजन से भेंट की. मामले की गम्भीरता को देखते हुए SP विजय पांडेय ने बदमाशों को पकड़ने ‘ऑपरेशन हंट’ शुरू किया और कई टीमों को अलग-अलग दिशा में रवाना किया गया. इस दौरान एसपी के साथ करही गांव में साइबर टीम और बिर्रा थाना प्रभारी मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

आपको बता दें, 24 दिन बाद भी बदमाशों का अभी तक पता नहीं चला है. 23-24 अप्रेल की दरमियानी रात करही गांव में 19 साल के युवक आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या की गई थी, वहीं उसका छोटा भाई आशुतोष कश्यप घायल हुआ था. 35 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी टीम गठित हुई थी, लेकिन अब तक नतीजा नहीं निकल सका है.

इसे भी पढ़े -  Raipur News : हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया रथ यात्रा का पावन पर्व, सबसे प्राचीनतम पुरानी बस्ती की रथ यात्रा...
error: Content is protected !!