Janjgir Big News : स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जांजगीर पहुंचे, खराब रिजल्ट, आर्थिक अनियमितता वाले डीईओ की पोस्टिंग के मुद्दे समेत अन्य बातों को लेकर दिया बयान…

जांजगीर-चाम्पा. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जांजगीर पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बात करते जिले में बोर्ड परीक्षा में खराब रिजल्ट को बेहतर करने ब्लू प्रिंट तैयार कर कम प्रतिशत वाले स्कूलों की समीक्षा कर बेहतर करने की बात कही. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों में 60 प्रतिशत से अधिक रिजल्ट आए हैं. कई जगह 90 प्रतिशत तक रिजल्ट आए हैं. जिले में जिन स्कूलों में कमी है, वहां सुधार किया जाएगा.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

आर्थिक अनियमितता वाले डीईओ की पोस्टिंग के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि जहां शिकायत आई है, वहां अभी जांच की प्रक्रिया चल रही है. शिक्षा मंत्री ने कहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत नए सत्र से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ मौलिक ज्ञान, आध्यात्मिक ज्ञान और शारीरिक दक्षता का ज्ञान देना जरूरी है. उसी के तहत शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने की कोशिश की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!