Akaltara Arrest : 90 पाव देशी प्लेन शराब का परिवहन करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस ने की कार्रवाई, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने 90 पाव देशी प्लेन शराब का परिवहन करने वाले आरोपी मोहित यादव, सत्यपाल नोरगे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपियों से परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पार्षद दिनेश राठौर के प्रयास से 92 लाख की स्वीकृति, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दी स्वीकृति...

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि बाइक सवार 2 युवक भारी मात्रा में शराब लेकर परिवहन कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी मोहित यादव, सत्यपाल नोरगे के कब्जे से 90 पाव देशी प्लेन शराब को जब्त करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को पामगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड में
error: Content is protected !!