Janjgir News : वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. खेमा दास महंत को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, राजधानी रायपुर में आयोजित 11 वें दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए महामहिम राज्यपाल

जाजंगीर-चाम्पा. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर ( छ ग) में आयोजित गौरव शाली 11 वें दीक्षांत समारोह में कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर-चांपा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ खेमा दास महंत को राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के कर कमलों से मृदा पी.एच. डी. (डॉक्टरेट) की उपाधि प्रदान किया गया ।
गौरतलब है कि डॉ. महंत बचपन से ही एक मेधावी छात्र रहे है । रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के छोटे से ग्राम जैमुरा के एक सामान्य गरीब परिवार में जन्मे डॉ महंत अपने स्व पिता नोहरदास महंत एवं स्व माता फुलेश्वरी महंत के दिये संस्कार और सिखाये रास्ते पर बहुत कठिन संघर्ष करके यहां तक का मुकाम हासिल किये हैं।



डॉ महंत ने कृषि में ग्रेजुएट की उपाधि आईजीकेवी रायपुर से पूरी की तत्पश्चात पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई महाराष्ट्र के महात्मा फुले कृषि विद्यापीठ राहुरी अंतर्गत प्रसिद्ध कृषि महाविद्यालय पुणे से पूर्ण किए ।
श्री महंत ने अपने कर्मठता, संघर्ष और जुनून से शिक्षा जीवन को आगे बढ़ाते हुए उच्च शिक्षा के लिए वर्ष 2020 में पी एच डी (डॉक्ट्रेट) के लिए एक इन सर्विस विद्यार्थी के रूप में IGKV के कृषि महाविद्यालय से मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग में प्रवेश लेकर मसाला फसलों के लिए प्रसिद्ध रायगढ़ क्षेत्र में धनिया फसल उपज एवं गुणवत्ता के लिए नाइट्रोजन और फास्फोरस की सही मात्र एवं संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन पर अनुसंधान करते हुए किसान भाइयों के लिए एक अनुसंशित स्तर पर पोषक तत्व प्रबंधन आधारित एक निर्णय पर पहुंचते हुए अपने तपस्या के बल पर वर्ष 2024 पी एच डी की पढ़ाई 2024 में पूर्ण किए । जिसे 15 मई को उपस्थित अतिथियों के कर कमलों से 11वे दीक्षांत समारोह में प्रदान किया गया ।
इस उपलब्धि के लिए संघर्ष के सफ़र में धर्म पत्नी श्रीमती किरण महंत अपने दोनों बच्चों के पालन पोषण के साथ साथ परिवारिक दायित्व्य के सँभालते हुए अनेक त्याग कर भरपूर सहयोग किए ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बम्हनीडीह नगरीय निकाय चुनाव, बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब और सांसद कमलेश जांगड़े समेत अन्य नेता पहुंचे...

डॉ महंत के बड़े भाई मानिदास महंत एवं कन्हैया दास महंत के साथ साथ पूरे परिवार का भरपूर सहयोंग मिला।
डॉ महंत ने अपने इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए मृदा विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ ललित श्रीवास्तव, सभी गुरुओं के साथ साथ सभी प्राध्यापक गण, सहपाठी मित्र गण, कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ एवं जांजगीर चांपा के समस्त स्टॉफ गण एवं किसान भाइयों का विशेष योगदान रहा ।
डॉ महंत जी के इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए दोनों रायगढ़ और जांजगीर चांपा के समस्त किसान भाइयों के साथ साथ मित्र गण में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव,केंद्रीय रेशम बोर्ड भारत सरकार के सलाहकार रामाधार देवांगन,डॉ खूबचंद बघेल पुरुष्कार से सम्मानित प्रगतिशील किसान रामप्रकाश केशरवानी,राजू साहू, बेदप्रकाश साहू, अजित साहू,ठा दुष्यंत सिंह,राजशेखर सिंह, संदीप तिवारी,शिवकुमार तिवारी,नारायण गबेल, पूरे परिवार जन,पिता व्रत शधनेश्वर दास महंत एवं ग्राम के समस्त वरिष्ठ जन एवं मित्र गणों और क़ृषि सखी, पशु सखी दीदियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : पीएम और केंद्रीय गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करने राहुल गांधी और दीपक बैज का भाजयुमो ने किया पुतला दहन, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में किया गया पुतला दहन...

error: Content is protected !!