Janjgir Arrest : एसपी दफ्तर में युवक ने हंगामा किया, पुलिस स्टाफ से की गाली-गलौज और धक्कामुक्की, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने एसपी दफ्तर में युवक ने हंगामा और पुलिस स्टाफ से की गाली-गलौज और धक्कामुक्की करने वाले आरोपी पंकज चौबे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का भी आरोप है. आरोपी ने आवक-जावक शाखा में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी है. युवक के हंगामा के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी. युवक ने एसपी दफ्तर में आवेदन दिया था और महिला स्टाफ ने पढ़कर रिसिप्ट देने की बात कही तो युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद, जमकर हंगामा किया. मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Virodh : हिंद कोलवाशरी के विस्तार की पर्यावरणीय जनसुनवाई में लोगों ने विरोध किया, कहा, 'प्रदूषण से क्षेत्र के लोग परेशान'
error: Content is protected !!