Janjgir Big News : सड़क डामरीकरण में घटिया निर्माण को लेकर विधायक व्यास कश्यप ने नाराजगी जाहिर की, खुद पहुंचे मौके पर, हाथ से उखड़ गई डामरीकरण सड़क…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पचेड़ा गांव में सड़क डामरीकरण में घटिया निर्माण को लेकर विधायक व्यास कश्यप ने नाराजगी जाहिर की है. 12 सौ मीटर तक लाखों की लागत से सड़क डामरीकरण को लेकर पचेड़ा गांव के लोगों ने कलेक्टर से शिकायत की है और विधायक ने भी कलेक्टर को पत्र लिखा है, लेकिन इस मामले में कोई भी जांच और कार्रवाई नहीं हुई है. ऐसे में लोगों में नाराजगी है, वहीं विधायक ब्यास कश्यप ने इसे बड़ी मनमानी बताया है, क्योंकि डामरीकरण सड़क, हाथ से उखड़ रही है. विधायक का आरोप है, सड़क डामरीकरण में घटिया कार्य किया जा रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

विधायक ब्यास कश्यप ने कहा है कि सड़क की स्वीकृति के लिए संघर्ष करना पड़ता है. अब राशि स्वीकृत होने के बाद सड़क के डामरीकरण कार्य में बड़ी गड़बड़ी की जा रही है. इस तरह ग्रामीणों में नाराजगी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!